भाई दूज पर अपनी बहन को दें खास तोहफा, कम बजट में इन जगहों पर घूमकर यादगार बनाएं ट्रिप

दिल्ली (एकता): भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित यह भाई दूज का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिवाली के दो दिन बाद आता है। बता दें कि भाई-बहन के प्यार का त्योहार राखी जितना स्पेशल हैं, उतना ही खास भाईदूज भी। इस दिन बहन अपने भाई को टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। उसके बाद भाई अपनी प्यारी बहन को तोहफा देता है। वहीं दूसरी ओर कई भाई इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए कई जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भी भाई दूज पर अपने भाई-बहनों को घुमाने ले जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि कम बजट में हैं, जहां पर भाईदूज को खास और यादगार बना सकते हैं। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आपको कुछ ऐसी जगह घूमने को मिलेगी जो कि अपने आप में काफी खूबसूरत है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन परिवार के सभी लोग, खासकर भाई बहन एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।

गुड़गांव घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह

दिल्ली से सटे गुड़गांव या गुरुग्राम काफी मशहूर हैं। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घमने-फिरने के लिए आ सकते हैं। भाई दूज पर आप अपनी बहनों को इन खास जगह पर ले जा सकते हैं। यहां पर पटौदी पैलेस इब्राहिम कोठी के रूप में फैमस है। आप महानगरों की भागदौड़ के बीच यहां कुछ पल शाही अंदाज में बिता सकते हैं।


वाराणसी

भाई-बहन पूरे परिवार के साथ गोवर्धन पूजा के दिन बनारस की यात्रा पर जा सकते हैं। यहां पर भाई दूज का पर्व मनाना यादगार बन जाएगा। 2 दिनों तक आप बनारस में काफी अच्छे से घूम फिर सकते हैं। यह जगह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां पर आप गंगा घाट, बनारसी पान और स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं।


मथुरा

भाई दूज के अवसर पर कई लोग मथुरा जाना अच्छा समझते हैं। दिवाली के मौके पर यहां अलग ही माहौल देखने को मिलता है। अगले दिन यमुना घाट पर स्नान के बाद भाई को तिलक करके भाई दूज मना सकते हैं। यहां पर आप गोकुल धाम, बांके बिहारी मंदिर और वृंदावन घूम सकते हैं। जिससे आपको काफी आनंद मिलेगा।


ऋषिकेश

अगर आप भाई दूज के मौके पर ऋषिकेश जाना चाहते हैं तो आप यहां एडवेंचर का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे अच्छा नजारा गंगा किनारे देखने को मिलता है। यहां पर संध्या आरती देखने को मिलती है।

भाई दूज का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

कहा जाता है कि यम जब यमुना के घर गए थे तो उनकी बहन ने तिलक लगाया और भाई को खाना खिलाया। जब उसका भाई खुश हुआ तो उसने बहन को वरदान मांगने के लिए कहा। उसने कहा कि आप इस दिन मेरे घर आना। इसी को देख हर भाई-बहन ने भाई दूज को मनाना शुरू किया। बहन यमुना ने उनका खूब सत्‍कार किया और चलते समय नारियल का गोला भेंट किया था। तभी से भाई दूज के दिन नारियल भेंट किया जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.