यमुनानगर में मनाई गई अनोखी दीवाली, एक शाम पूर्वजों के नाम आइये करें दीप दान कार्यक्रम का हुआ अयोजन

भावना, यमुनानगर(TSN): रविवार को दीपावली पर हम फाउंडेशन की ओर से अनोखे तरीके से दिवाली मनाई गई। फाउंडेशन की तरफ से यहां एक शाम पूर्वजों के नाम आईये करे दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मलिक रोज़ी आनंद उपस्थित रही। कार्यक्रम के बाद मलिक रोज़ी आंनद ने शहरवासियों को छोटी दीपावली (रूप चतुर्दशी) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्था शहर के युवाओं की ओर से चलाई जा रही हैं। इस युवा शक्ति ने एक अच्छी सोच दिखाते हुए अपने पूर्वजों के नाम का दीप शमशान में जलाकर अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन यह कर रहे हैं। खुशी की बात तो ये है आए साल इनके कार्यक्रम में बहुत से नए लोग हिस्सा बन रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे शहर की युवा शक्ति अच्छी दिशा में बढ़ रही है मैं उन युवाओं से भी निवेदन करना चाहती हूं जो युवा गलत दिशा में चल कर अपना भविष्य खराब कर रहे है वो इस संस्था के युवाओं से प्रेरणा लेकर इनके साथ जुड़कर अपने समाज के लिए कुछ अच्छा करे व अपने जिला , प्रदेश और देश की प्रगति में हिस्सा बने।
उन्होंने कहा कि वह अपनी महिला शक्ति का भी धन्यवाद करती हैं कि वो इतनी अच्छी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ी ओर इस युवा शक्ति का उन्होंने हौंसला बढ़ाया। हम के अध्यक्ष प्रिंस ने कहा की हम इस कार्यक्रम की शुरुआत कमानी चौक से पद यात्रा कर शुरू करते है और बस स्टैंड वाले अंतिम धाम में दीप जलाकर इसका समापन करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यही है हमारे शहर में एक संदेश जाए कि अंत में जिस जगह हम अपने पूर्वजों को छोड़ कर आते है वहां हकीकत में रोशनी की जरूरत हैं। उस जगह को हमे अपने घरों से भी पहले रोशन करना चाहिए क्योंकि जिनकी बदौलत हम अपनी जिंदगी अच्छे से जी रहे है तो उन्हें अंधेरे में रख कर हम खुद की जिंदगी को रोशन कैसे रख सकते हैं।
उन्होंने कहा की इस नेक से सोच से जोड़ने के लिए मैं मलिक रोज़ी आनंद का धन्यवाद करना चाहता हूं की उन्होंने शहर की युवा शक्ति को सही दिशा देने की पहल की इनके मार्गदर्शन में ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अभी भी हमें प्रत्येक सामाजिक काम में इनका मार्गदर्शन मिलता रहता हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी शहरवासियों का अपनी युवा शक्ति का अपनी माताओं बहनों का धन्यवाद करना चाहता हूं की वो इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़कर हमारा हौंसला बढ़ाते है और हमे समाज के लिए ओर काम करने का भी आशीर्वाद देते हैं।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव गेरा, महामंत्री गौरव दत्त, सदस्य सौरव भाटिया, सुमित, नीरज शर्मा, मोहित, राजेश, गीता कपूर, नरेंद्र यादव, सुशीला यादव, उमा शर्मा, सावित्री छेत्री,रश्मी वर्मा, पूनम,शशि अरोड़ा,, गंभीर,सुमन कोहली, मोना खना, अनिता जांगड़ा, लवली, मीनू धीमान, अंकित,कपिल अनिल दत्त आदि मौजूद रहे।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.