बिलासपुर को नई पहचान देंगे DC..पर्यटन, खेल और महिलाओं पर रहेगा विशेष फोकस

बिलासपुर,सुभाष(TSN):बिलासपुर जिले के नव नियुक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से पहली बातचीत में विकास के प्रति अपनी प्राथमिकताओं का खुलासा किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पर्यटन,खेल और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि बिलासपुर की नैसर्गिक सुंदरता इसे एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पूरी क्षमता रखती है।“हम ऐसी योजनाएं बना रहे हैं जिससे जिले को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान मिल सके और साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों,” उन्होंने कहा।खेल के क्षेत्र में संभावनाओं का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आवश्यक संसाधन और मंच उपलब्ध कराएगा। “हम युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं के अवसर प्रदान करेंगे, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें,” उन्होंने जोड़ा।

महिला सशक्तिकरण के संबंध में उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को मजबूती दी जाएगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं समय पर और पारदर्शी रूप से पात्र नागरिकों तक पहुंचें,यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईजीएमसी के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बढ़ा विरोध

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा के बैनर तले महिलाओं ने IGMC के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार से इस...

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज, मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है। निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है,...

राष्ट्रपति निवास में गरिमामय ‘एट होम’ समारोह आयोजित

शिमला -: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एक भव्य ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी बिन्दु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। समारोह में कुलदीप सिंह पठानिया, जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य...

अंबाला में बदला मौसम का मिज़ाज: तेज हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों की चादर के बीच पहले हल्की और फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है।...

शिमला ग्रीष्मोत्सव अब 8 से 12 जून तक होगा आयोजित

शिमला, 30 अप्रैल  — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीष्मोत्सव 2026 की तिथियों में प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। अब यह उत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह आयोजन अन्य निर्धारित तिथियों पर प्रस्तावित था, लेकिन आगामी पंचायती राज चुनावों और प्रशासनिक व्यस्तताओं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.