Shimla,2 May(TSN):हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस के रुख को दोहराते हुए इसे सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम बताया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले से इसकी मांग कर रहे थे और अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार इस प्रक्रिया को प्राथमिकता दे और बजट जारी कर जल्द शुरुआत करे।
पारदर्शिता जरूरी: चौहान
चौहान ने कहा कि इस जनगणना की रूपरेखा सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि आम जनता में विश्वास बना रहे और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
आतंकवाद पर एकजुटता की अपील
चौहान ने हाल ही में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे समय में राजनीतिक दलों को मतभेद भुलाकर देशहित में एक साथ खड़ा होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग देगी।
भाजपा को अपनी ओर देखना चाहिए: चौहान
भाजपा नेता रणधीर शर्मा के कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कई पूर्व कांग्रेसी नेता आज पार्टी के लिए चुनौती बन चुके हैं।
विकास पर केंद्रित हो राजनीति
चौहान ने अंत में कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के हितों और प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए,न कि एक-दूसरे की राजनीति में हस्तक्षेप करना चाहिए।
