लुधियाना | लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने शेरपुर में आरती स्टील से ग्यासपुरा गेट तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा इस क्षेत्र की सड़कों की दशकों से अनदेखी की गई थी। यह सड़क पिछले 20 वर्षों से नहीं बनाई गई थी, और अब लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है।
विधायक छीना ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद ख़राब थी और केवल पैचवर्क से काम चलाया जा रहा था। बरसात के मौसम में यहां से गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता था और अकसर दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब इस नई सड़क से न केवल स्थानीय आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास परियोजनाओं हेतु ग्रांट्स जारी कर रही है, जिससे लोगों को ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर वार्ड प्रधान फिरोज़ खान, दविंदर शेरपुरी, शैली टक्कर, खुशबू गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
