तनावपूर्ण हालात में पर्यटन उद्योग पर संकट.. शिमला में बुकिंग्स पर ब्रेक

Shimla,Sanju (TSN)-भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।इसका सीधा असर पर्यटन क्षेत्र पर पड़ता दिख रहा है।हवाई सेवाएं बाधित होने और अनिश्चितता के माहौल में पर्यटक अपनी योजनाएं रद्द या स्थगित कर रहे हैं।

पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश,खासकर शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जहां मई महीने में सैलानियों की भीड़ रहती है,अब खाली नजर आ रहे हैं।होटल कारोबारियों के अनुसार,50% से ज्यादा एडवांस बुकिंग या तो रद्द की जा चुकी है या आगे के लिए टाल दी गई है।

होटल कारोबार पर पड़ा असर

होटल व्यवसायी इंदरजीत सिंह का कहना है कि इस सीजन में आमतौर पर काफी अच्छा कारोबार होता है,लेकिन मौजूदा हालात ने सब कुछ बदल दिया है।उनका कहना है कि पर्यटक तनाव और असुरक्षा की भावना के चलते यात्रा से परहेज कर रहे हैं,जिससे होटल इंडस्ट्री को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि व्यवसायी वर्ग इस कठिन समय में सरकार के साथ खड़ा है।

पर्यटन निगम ने दी राहत

पर्यटन निगम के जीएम अनिल तनेजा के अनुसार,निगम के होटलों में अभी भी 40% बुकिंग बनी हुई है,लेकिन बड़ी संख्या में लोग कॉल करके बुकिंग रद्द या रीशेड्यूल करवा रहे हैं।उन्होंने बताया कि जो पर्यटक अपनी यात्रा टालना चाहते हैं,उन्हें नई तारीखों में बुकिंग स्थानांतरित करने की सुविधा दी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.