जालंधर को 17 साल बाद मिलने जा रहा बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब, सीएम भगवंत मान करेंगे उद्घाटन

जालंधर | खेल जगत में पहचान रखने वाले जालंधर को आखिरकार बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 17 वर्षों से अटके इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्घाटन बुधवार, 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी मौजूदगी संभव है।

नगर निगम के मेयर वनीत धीर, कमिश्नर गौतम जैन, राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल और आप नेता नितिन कोहली के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट दोबारा रफ्तार पकड़ सका। पुरानी ठेकेदार फर्म को फिर से काम के लिए राजी कर लिया गया, जिससे नया टेंडर निकालने की प्रक्रिया से समय की बचत हुई।

प्रोजेक्ट का लंबा और उलझा सफर

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2008 में हुई थी, जब इसे 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन, बार-बार सरकारें बदलने और प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया। पूर्व मेयर राकेश राठौर के कार्यकाल में पुराने स्टेडियम को जल्दबाजी में तुड़वा दिया गया, जो बाद में एक बड़ी गलती साबित हुई। इसके बाद भी यह प्रोजेक्ट वर्षों तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।

2022 में जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसे 77 करोड़ की लागत से फिर शुरू किया, लेकिन टेंडर लेने वाली कंपनी ने सिर्फ चारदीवारी बनाकर हाथ खड़े कर दिए। नतीजतन, 2023 में टेंडर रद्द कर कंपनी की 4 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कर ली गई। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन मेयर वनीत धीर की पहल से एक बार फिर प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया गया।

बनने जा रही सुविधाएं:

  • आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम
  • एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड
  • 7-साइड फुटबॉल ग्राउंड
  • वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, योगा व जूडो हॉल
  • मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल
  • स्केटिंग रिंक, साइकिल व जॉगिंग ट्रैक
  • जिमनास्टिक सुविधाएं, पार्किंग व ग्रीन जोन

बर्ल्टन पार्क: इतिहास और हरियाली की धरोहर

1955 में स्थापित बर्ल्टन पार्क जालंधर का प्रतिष्ठित खेल स्थल रहा है। यहां भारत-पाकिस्तान का टेस्ट मैच (1983) और वनडे (1981, 1994) जैसे ऐतिहासिक मुकाबले हो चुके हैं। सुनील गावस्कर, कपिल देव, जावेद मियांदाद जैसे दिग्गज यहां खेल चुके हैं। यह पार्क शहर का ‘ऑक्सीजन चैंबर’ भी कहलाता है, क्योंकि इसमें सैकड़ों साल पुराने पेड़ हैं। अधिकारियों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से हरियाली को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

शहरवासियों को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगा, बल्कि जालंधर के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को इसका राजनीतिक लाभ भी मिल सकता है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि...

क्यों की सिया की हत्या 7 दिनों में नहीं जान पायी मंडी पुलिस, 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में आरोपी

मंडी,धर्मवीर-:बीते 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज जाते समय युवती सिया गुलेरिया को विकास पटियाल ने क्यों मौत के घाट उतारा, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में पुलिस आरोपी विकास से हत्या के पीछे की वजह जानने में नाकाम रही है। आज आरोपी को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया गया,...

हरियाणा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

चंडीगढ़-:हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीव्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से करीब 3.6 डिग्री अधिक पहुंच गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के दैनिक...

महिला आरक्षण बिल पर सियासी टकराव, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग रुख सामने आ रहा है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।...

सुंदरनगर में बहु-ग्राम पेयजल योजना से 20 गांवों को राहत, जल्द शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

मंडी-:मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जरोल-कांगू बहु-ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे ट्रायल आधार पर चलाया जा रहा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जरोल-कांगू इलाके में जल शक्ति विभाग द्वारा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.