/ Nov 25, 2026

राहुल गांधी का पीएम मोदी को पत्र: “वंचित छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं दें”

नई दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वंचित वर्गों के छात्रों की शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियों का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और छात्रावासों की खराब हालत में जल्द सुधार किया जाए।

राहुल गांधी ने 10 जून को भेजे गए पत्र में लिखा है कि दलित, आदिवासी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के लगभग 90 प्रतिशत छात्र शिक्षा की दौड़ में पहले से ही पिछड़ रहे हैं, और सरकार की लापरवाही उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है।

उन्होंने बिहार के दरभंगा स्थित एक आंबेडकर हॉस्टल का उदाहरण देते हुए लिखा कि वहां छात्रों को 6-7 लोगों के साथ छोटे कमरे में रहना पड़ता है। शौचालय गंदे हैं, पीने का पानी सुरक्षित नहीं है, और न ही मेस की सुविधा है। पढ़ाई के लिए जरूरी लाइब्रेरी या इंटरनेट की सुविधा भी मौजूद नहीं है।

राहुल गांधी ने यह भी बताया कि पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के वितरण में लगातार देरी हो रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में तीन साल तक स्कॉलरशिप पोर्टल काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते 2021-22 में किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिली। वर्ष 2023 में 1.36 लाख दलित छात्रों को स्कॉलरशिप मिली थी, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर केवल 69 हजार रह गई। छात्रों का कहना है कि स्कॉलरशिप की राशि भी बेहद कम है।

उन्होंने सरकार से दो प्रमुख मांगें की हैं:

  • सभी छात्रावासों का व्यापक ऑडिट कराकर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, भोजन और शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप को समय पर और बढ़ी हुई राशि के साथ वितरित किया जाए तथा इसके क्रियान्वयन में राज्य सरकारों के साथ समन्वय बढ़ाया जाए।

राहुल गांधी ने अंत में लिखा कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हाशिए पर खड़े युवाओं को बराबरी का मौका मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री से सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.