शिमला में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का राज्यपाल शुक्ल ने किया उद्घाटन

Shimla-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना और खेलों के प्रति आकर्षित करना है।यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश पेशेवर मुक्केबाज़ी संघ द्वारा‘नशा छोड़ो – खेल खेलो’ अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई है।

युवाओं से की खेलों को अपनाने की अपील

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है,जो नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मज़बूती देता है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने से उन्हें नशे की बुराइयों से दूर रखा जा सकता है और वे एक स्वस्थ,अनुशासित व उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।राज्यपाल ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सोच से प्रदेश को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा, “यह प्रतियोगिता उनके प्रति सम्मान भी है और एक प्रेरणा भी।”उन्होंने युवाओं से अपील की कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है,बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि हम चाहते हैं कि हिमाचल ‘देवभूमि’ बना रहे, तो हमें इसे ‘नशे की भूमि’ बनने से रोकना ही होगा।

राज्यपाल ने इस आयोजन के लिए संघ को बधाई दी और विशेष रूप से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सराहना की,जो युवाओं के बीच नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।इससे पूर्व राज्यपाल ने भारत और रूस के मुक्केबाज़ों के बीच मुकाबले का भी आनंद लिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा विभाग की उपलब्धियां ही भाजपा के आरोपों का जवाब, आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा: रोहित ठाकुर

शिमला,संजू-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बिना किसी ठोस आधार के विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रदर्शन और पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्य ही सभी आरोपों का सबसे प्रभावी जवाब...

जींद से मिलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अनिल विज बोले—स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

जींद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस अवसर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं,इसलिए भविष्य...

शिमला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें इसी माह होंगी लॉन्च, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

शिमला,संजू -:जिला शिमला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वेबसाइट निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन किया गया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हिमाचल में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

शिमला/ऊना/हमीरपुर/सोलन/बिलासपुर:अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए।शिमला,ऊना,हमीरपुर,सोलन और बिलासपुर में जिला कांग्रेस इकाइयों ने विरोध मार्च,रोष रैलियां और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं...

अंबाला में गैस रिसाव से भीषण धमाका, रसोई की दीवार गिरी; युवक गंभीर रूप से झुलसा

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला जिले के साहा क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन केसरी के पास शनिवार दोपहर एक घर में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।हादसा उस समय हुआ जब घर में मौजूद युवक खाना गर्म करने के लिए गैस जलाने पहुंचा।गैस रिसाव के चलते रसोई में पहले से गैस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.