शिमला में फोरलेन निर्माण बना खतरा.. भट्टाकुफर में पांच मंजिला इमारत ढही

Shimla,30 June-शिमला में मूसलधार बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने समय रहते भवन को खाली करवा लिया था,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस हादसे ने एक बार फिर फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रभावित भवन की मालकिन अंजना वर्मा का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के चलते उनके मकान में दरारें पड़ीं और लगातार हो रही बारिश के बाद आज उनका घर पूरी तरह से जमींदोज़ हो गया।उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के कई अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं।

स्थानीय प्रशासन और जनता की प्रतिक्रिया:

ग्राम पंचायत चमियाना के उप प्रधान यशपाल वर्मा ने बताया कि उक्त भवन के आसपास कई और इमारतें हैं जिन्हें खतरा है। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी को कई बार चेताया गया, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सुरक्षा के दावों के बावजूद आज की घटना ने कंपनी की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

स्थानीय निवासियों ने फोरलेन निर्माण कंपनी और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान मकानों की संरचनात्मक सुरक्षा की अनदेखी की गई,जिससे अब उनकी जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।साथ ही,प्रभावितों ने मांग की है कि फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अन्य मकानों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.