भारी बारिश से मनाली का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित, होटल ऑक्यूपेंसी 5% से नीचे

Kullu,6 July-हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय पर्यटन नगरी मनाली इस समय भारी बारिश और आपदा आशंका के चलते पर्यटन संकट से जूझ रही है।सैंज घाटी में बादल फटने और लगातार बारिश के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि देशभर से आ रही पर्यटकों की बुकिंग्स धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं,जिससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा है।

होटलों में खाली कमरे,सीज़न की उम्मीदों पर पानी फिरा

पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार,जुलाई की शुरुआत में 70% तक एडवांस बुकिंग्स थी,लेकिन अब इनमें 90% तक की रद्दीकरण हो चुका है।कई होटलों में ऑक्यूपेंसी घटकर 5-10% तक रह गई है,जो इस पीक सीज़न के लिहाज से बेहद चिंताजनक है।

होटल व्यवसायी वरुण पंडित ने बताया:”मई में वॉर के कारण नुकसान हुआ,जून में थोड़ी रफ्तार आई,लेकिन अब जुलाई में लगभग सभी बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं।लेह जाने वाले बाइकर्स भी इस बार नहीं आए।सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और गलत सूचनाओं के कारण पर्यटक डर गए हैं, जबकि मनाली सुरक्षित है और बाढ़ की घटनाएं ऊपरी क्षेत्रों तक सीमित हैं।

गलत सूचनाओं से भ्रम का माहौल,बुकिंग्स रुक गईं

स्थानीय ट्रैवल एजेंट अभिनव ने बताया:”इस वक्त पर्यटक बुकिंग के लिए पूछताछ तक नहीं कर रहे।पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के चलते लोग मनाली आने से कतरा रहे हैं,जबकि यहां की वास्तविक स्थिति सामान्य और नियंत्रित है।

व्यवसायियों की अपील — फैलाई जाए सच्ची जानकारी

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सरकार और प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।उनका कहना है कि यदि समय रहते मनाली की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई,तो आने वाले तीन महीनों में पर्यटन कारोबार को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।

मनाली सुरक्षित और मौसम सुहावना,पर्यटकों को दिया जाए भरोसा

वर्तमान में मनाली का मौसम ठंडा,साफ और यात्रा के लिए पूरी तरह अनुकूल है।व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों को यह बताया जाना चाहिए कि मुख्य पर्यटन स्थल पूरी तरह सुरक्षित और क्रियाशील हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.