पानी पर नए नियम..तय सीमा से अधिक खपत पर देना होगा ज्यादा बिल

Kullu,Manminder-हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग ने शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।अब यदि कोई उपभोक्ता प्रतिदिन 1000 लीटर तक पानी का उपयोग करता है,तो उसे हर महीने 950 रुपये का बिल चुकाना होगा। इसमें सीवरेज शुल्क भी शामिल है।वहीं, तय सीमा से अधिक पानी की खपत करने पर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

हाल ही में कुल्लू जिले में हजारों रुपये के पानी के बिल आने पर कई लोगों ने विभाग से शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने नया टैरिफ सिस्टम लागू किया है और लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू किया गया है।

हर महीने बिल जारी करने की मांग तेज

नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 8 की पार्षद शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि जब लोगों के पानी के बिल अधिक आए,तो उन्होंने इस मुद्दे को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने उठाया।उन्होंने मांग की है कि विभाग पानी के बिल हर महीने जारी करे ताकि लोगों को एकमुश्त बड़ी रकम चुकाने में परेशानी न हो।

विभागीय अधिकारी का बयान

जल शक्ति विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता अमित ने बताया कि नया टैरिफ लागू कर दिया गया है।यदि कोई उपभोक्ता प्रतिदिन 1000 लीटर पानी का उपयोग करता है, तो उसका बिल 950 रुपये प्रतिमाह होगा। तय सीमा से ज्यादा पानी उपयोग करने पर बिल की राशि और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।वर्तमान में कुल्लू शहर में 4,800 उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश का बिल 10 हजार रुपये से कम रहा है।

मुख्य बिंदु:

प्रतिदिन 1000 लीटर पानी पर ₹950 प्रतिमाह बिल
सीमा से अधिक खपत पर बढ़ेगा शुल्क
किराएदार रखने वालों को देना होगा अधिक भुगतान
हर महीने बिल जारी करने की उठी मांग

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.