हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र संपन्न, आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय मॉनसून सत्र मंगलवार को संपन्न हो गया। यह प्रदेश के इतिहास का चौथा सबसे लंबा सत्र रहा। सत्र की कुल अवधि 59 घंटे रही और कार्यवाही की उत्पादकता 98 प्रतिशत दर्ज की गई।

सत्र का अधिकांश समय प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा पर चर्चा में बीता।नियम 67 के तहत आपदा पर लंबी बहस के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि इस दौरान आपदा पर ही लगभग 33 घंटे चर्चा चली।सत्र में 509 तारांकित और 181 अतारांकित प्रश्नों सहित कुल 690 प्रश्न पूछे गए। नियम 130 के तहत 6 विषयों,नियम 62 के तहत 12 विषयों,नियम 101 के तहत 7 विषयों और नियम 63 के तहत एक विषय पर चर्चा हुई। नियम 102 के अंतर्गत आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर संकल्प पारित किया गया। सदन ने 11 विधेयक पारित किए जबकि एक विधेयक वापस लिया गया।इसके अतिरिक्त शून्यकाल के दौरान 43 मुद्दे उठाए गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान 1118 विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही देखी। साथ ही सदन ने विभागों द्वारा सही जानकारी न देने और उत्तरों में देरी पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री का वक्तव्य

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगस्त माह में आई आपदाओं ने हिमाचल को भारी क्षति पहुंचाई है।सदन ने हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित किया है और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत 7 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार संसाधन जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष से विशेष राहत पैकेज के लिए सहयोग मांगा।सीएम ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे, सरकार के इन्हें टालने का कोई इरादा नहीं है।

विपक्ष का आरोप

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि आपदा से निपटने में सरकार का प्रबंधन कमजोर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में सरकार ने सही जानकारी नहीं दी और प्रश्नों के उत्तर देने में विफल रही। उन्होंने कहा कि तीन साल में सरकार की उपलब्धियां नगण्य रही हैं और भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों को बेचना सरकार की गलत नीतियों का उदाहरण है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि आपदा राहत और पुनर्वास को लेकर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है और केंद्र से मदद दिलाने के लिए भी सहयोग देगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.