/ Jul 08, 2026

करनाल का सबसे बड़ा गेहूं घोटाला – 68 लाख से ज्यादा का गबन, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Karnal,10 September-करनाल के कुंजपुरा के सरकारी गोदाम से करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। करीब 68 लाख रुपए से ज्यादा के गेहूं गबन के आरोप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सरकारी स्टॉक के कट्टों में कम वजन का खेल चलाकर विभाग को चूना लगाया गया।

गोदाम में फर्जीवाड़ा – 50 किलो की जगह सिर्फ 20 से 25 किलो गेहूं भरे कट्टे

जांच में सामने आया कि गोदाम में रखे 50 किलो वाले बैगों के अंदर सिर्फ 20 से 25 किलो गेहूं भरा जाता था। बाकी गेहूं को मार्केट में बेचकर मुनाफा कमाया गया। इस गोरखधंधे से विभाग को लाखों का नुकसान हुआ और सरकारी स्टॉक की खुलेआम लूट हुई।

गांव के युवक की शिकायत से खुला काला खेल – सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

खराजपुर गांव के विकास शर्मा ने डीसी करनाल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, जिला नियंत्रक और महानिदेशक फूड सप्लाई चंडीगढ़ को शिकायत भेजी। शिकायत मिलते ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा और पूरे भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। गोदाम के 32, 34, 35 नंबर चट्टों और गेट के सामने वाले तीसरे चट्टे से गड़बड़ी पकड़ी गई।

जांच में बड़ा खुलासा – 4400 कट्टे गायब,एक पूरा चट्टा ही उड़नछू

1 अगस्त 2025 को दोबारा शिकायत के बाद पता चला कि गोदाम से करीब 4400 कट्टे गायब हैं। इतना ही नहीं, जांच के दौरान एक पूरा चट्टा ही लापता मिला। विभाग ने इंस्पेक्टर अशोक शर्मा और उपनिरीक्षक संदीप कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

9 सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट–हर चट्टे में कट्टे कम पाए गए

मुख्यालय ने तत्काल 9 सदस्यीय टीम गठित की। टीम ने गेहूं को कुंजपुरा से करनाल शिफ्ट कर जांच की। हर चट्टे में कट्टे कम निकले और रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि गबन का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था।

डीएसपी राजीव कुमार का बयान

डीएसपी राजीव कुमार ने कहा – “मामले की गंभीर जांच की जा रही है। सभी सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इस घोटाले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

करनाल का घोटाला– सरकारी गोदामों की लूट कब होगी बंद?

करनाल का यह गेहूं घोटाला हरियाणा के खाद्य आपूर्ति सिस्टम पर बड़े सवाल खड़ा करता है। सरकारी गोदामों से होने वाली ऐसी लूट आखिर कब तक जारी रहेगी? फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.