Chamba,11 September-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंबा जिले का हवाई निरीक्षण किया,जहाँ हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई है।हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का कम ऊँचाई से जायजा लेते हुए उन्होंने हालात की गंभीरता को देखा।
प्रधानमंत्री ने तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।उन्होंने भरोसा दिलाया कि नुकसान का विस्तृत आकलन होने के बाद केंद्र सरकार और भी मदद उपलब्ध कराएगी।चंबा से सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री का त्वरित कदम और संवेदनशीलता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।उन्होंने जोड़ा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ हर कदम पर खड़ी है और ज़रूरी सहयोग देती रहेगी।
