आपदा प्रभावित चंबा दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर..

Chamba,10 September-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को आपदा प्रभावित चंबा जिले के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।

लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में आपदा से न केवल सड़कों और पुलों जैसी आधारभूत संरचना को भारी नुकसान हुआ है,बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।कई परिवारों के घर पूरी तरह बह गए हैं,बाग-बगीचे नष्ट हो गए हैं और पशुधन की भी हानि हुई है।बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं,लेकिन अब वे रहने योग्य नहीं रह गए।प्रभावितों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है और अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा।इस पर ठाकुर ने कहा “प्रशासन की लापरवाही और भेदभाव किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी बिना किसी दबाव के वास्तविक प्रभावितों को राहत पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता को पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाना जरूरी है।“यह सहयोग यदि समय पर प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंचता तो उसका कोई महत्व नहीं रह जाता.

भाजपा नेता बोले—भेदभाव सहन नहीं होगा

भाजपा नेता ने ककीरा, तनु हट्टी, मेल, ककडार और सिमडी क्षेत्रों में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और डलहौजी में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर जमीन धंस रही है और गांव खतरे में हैं,लेकिन सरकार व प्रशासन की मौजूदगी लोगों को महसूस नहीं हो रही।दौरे के दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.हंसराज, डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर, भरमौर विधायक डॉ. जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.