हिमाचल को मिली बड़ी कानूनी जीत, वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से राज्य को 401 करोड़ रुपये का लाभ

Shimla,15 October-हिमाचल प्रदेश सरकार ने वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति से 401 करोड़ रुपये प्राप्त करने वाली महत्वपूर्ण कानूनी सफलता हासिल की है।अब राज्य मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड (एमआरएल) कंपनी का एकमात्र स्वामी बन जाएगा।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि राज्य संयुक्त उद्यम कंपनी(जेवीसी) के बैंक बैलेंस,शेयर होल्डिंग्स और पूंजी के 50 प्रतिशत का एकमात्र स्वामी बन गया है। 14 अक्टूबर,2025 के न्यायालय के निर्णय के अनुसार, लगभग 320 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस राज्य को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके अलावा,मध्यस्थ निर्णय के तहत राज्य को 25 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि संयुक्त उद्यम कंपनी में ईस्ट इंडिया होटल्स (ईआईएच) की पूरी शेयर होल्डिंग 13 करोड़ रुपये की राशि राज्य को हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही, 68 करोड़ रुपये ईआईएच को वापस किए जाएंगे, जो कंपनी में उनकी जमा पूंजी का हिस्सा हैं। इससे राज्य को अतिरिक्त 68 करोड़ रुपये का लाभ होगा।एमआरएल पहले वाइल्ड फ्लावर हॉल संपत्ति का संचालन ईआईएच और राज्य की संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में करती थी।राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार यह कानूनी लड़ाई लगभग 30 वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विशेष प्रयासों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने 20 फरवरी, 2024 के अपने आदेश में संपत्ति का स्वामित्व राज्य के पक्ष में हस्तांतरित किया।31 मार्च, 2025 को राज्य सरकार ने संपत्ति का भौतिक कब्जा और स्वामित्व प्राप्त कर लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रमुख वकीलों की मदद से राज्य ने इस मामले को मजबूती से लड़ा और लोगों के हित में जीत हासिल की।इससे पहले कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना के मामले में भी राज्य के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय आया था,जिससे राज्य को प्रतिवर्ष 250 करोड़ रुपये से अधिक आय हो रही है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल के लोगों के हित की रक्षा के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.