/ Jul 08, 2026

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Dharamshala, Rahul-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (A, B, C) में अब एक समान प्रश्न पत्र लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक तीन अलग-अलग प्रश्न-पत्र सीरीज में प्रश्न बदल जाते थे, जिससे कठिनाई स्तर में अंतर आ जाता था। इससे कई बार मेधावी छात्रों के अंक प्रभावित होते थे। अब नई व्यवस्था में सभी सीरीज में प्रश्न समान होंगे, केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए बदलाव

डॉ. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अंतर्गत कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से NCERT दिल्ली द्वारा तैयार नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।पहले राज्य में एक वर्ष पुराना पाठ्यक्रम लागू होता था। अब नई पुस्तकें NCERT के प्रकाशनाधिकार अनुबंध के तहत मुद्रित और वितरित की जाएंगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रश्न-पत्र

बोर्ड ने विद्यार्थियों को NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सभी विषयों में 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए हैं। इन प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर दर्ज किए जाएंगे।

प्रश्न बैंक दिसंबर में उपलब्ध

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रमुख विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये प्रश्न बैंक दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

डिजिटल प्रगति कार्ड और शिक्षकों की ट्रेनिंग

NEP 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बोर्ड ने विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए Holistic Progress Card (Secondary Stage) का डिजिटल प्रारूप तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।

शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए NCERT और PARAKH के सहयोग से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि योग्यता आधारित प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

राज्य में शिक्षा मानकीकरण की दिशा में कदम

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे सरकार द्वारा State School Standard Setting Authority (SSSA) के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसी क्रम में बोर्ड ने School Quality Assessment and Assurance Framework (SQAAF) का प्रारूप भी तैयार किया है, जिससे राज्यभर के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और मानकीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कहा कि —
“बोर्ड के निरंतर सुधारों का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.