2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया कि राज्य में जनता सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है और भाजपा इस मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएगी।

बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,सह-प्रभारी संजय टंडन,नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर,सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन,राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित प्रदेश कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर भी चर्चा हुई।बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों के परिणामों ने यह संकेत दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत आरोप पत्र तैयार कर प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर तक पहुंचेगी। पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से किए गए चुनावी वादों को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की कई प्रमुख गारंटियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक सहायता,मुफ्त बिजली, दूध और गोबर खरीद जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकांश वादे अधूरे हैं,जबकि महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता लगातार परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री के वर्ष 2027 में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के स्थानीय चुनावों में जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और विधानसभा चुनावों में भी मतदाता विकास और प्रदर्शन के आधार पर फैसला करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और कार्यों को मुद्दा बनाएगी।

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों पर भी भाजपा ने पलटवार किया। राजीव बिंदल ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और इस विषय पर भाजपा को किसी से प्रमाणपत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का अतीत राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण के विरोध से जुड़ा रहा है तथा आज उसके नेताओं का मंदिर जाना राजनीतिक परिस्थितियों का परिणाम है।भाजपा कोर ग्रुप ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को जनता के बीच ले जाने के लिए चरणबद्ध आंदोलनों की श्रृंखला चलाने का भी निर्णय लिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.