Ambala,22 October -छठ पूजा के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। जीआरपी और रेलवे प्रशासन को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। हालात यह हैं कि कई यात्री ट्रेन के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग खिड़कियों से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाने से स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि छठ पर्व को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अंबाला रेल मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे बिना हड़बड़ी के ट्रेन में चढ़ें, क्योंकि हर ट्रेन में पर्याप्त जगह उपलब्ध है।डीआरएम ने बताया कि पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का फुटफॉल 40 से 50 हजार के बीच था, जो अब बढ़कर करीब 80 हजार तक पहुंच गया है।
