/ Oct 13, 2026

हिमाचल मानव विकास रिपोर्ट…सतत विकास लक्ष्यों में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ हिमाचल

हिमाचल मानव विकास रिपोर्ट…सतत विकास लक्ष्यों में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ हिमाचल

Shimla, 27 October -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट 2025 जारी की। यह रिपोर्ट पर्यावरण, विज्ञान, तकनीकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के संयुक्त तत्वावधान में तैयार की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। वर्ष 2023-24 के मूल्यांकन में राज्य का समग्र स्कोर 77 रहा है। 2011 से राज्य का प्रति व्यक्ति आय (PCI) लगभग तीन गुना बढ़ गई है।सीएम सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 16 में से 9 एसडीजी लक्ष्यों पर राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। इनमें किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ जल और स्वच्छता, तथा सभ्य कार्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यावरण के अनुकूल विकास की दिशा में अग्रसर है। ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार एक ठोस रोडमैप तैयार कर रही है।

केंद्र से राहत राशि पर सख्त तेवर

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत के लिए घोषित ₹1500 करोड़ की राशि अब तक नहीं मिली है। उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे दिल्ली जाकर हिमाचल की पैरवी करें।उन्होंने कहा कि सरकार भी उनके साथ जाने को तैयार है, ताकि यह राशि जल्द से जल्द हिमाचल को मिल सके।

दिल्ली में वित्त मंत्री और वित्त आयोग से मुलाकात आज

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय हितों की पैरवी करेंगे।उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने के चलते राज्य को ₹1600 करोड़ के अतिरिक्त कर्ज की अनुमति पर केंद्र ने रोक लगाई है। इसे पुनः बहाल करने और 2% अतिरिक्त कर्ज सीमा की छूट देने की मांग की जाएगी।सीएम ने यह भी बताया कि जीएसटी कंपनसेशन जून 2022 से बंद होने के कारण राज्य को फार्मा हब से हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। पहले जहां राज्य को लगभग ₹3500 करोड़ प्राप्त होता था,वहीं अब मात्र ₹150 करोड़ मिल रहे हैं।यह मुद्दा भी वित्त मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.