हिमाचल को मिला PMGSY फेज-4 का तोहफ़ा: 2271 करोड़ से बनेंगी 294 नई सड़कें

Shimla,6 November -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के जाल को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के अंतर्गत राज्य को 2271 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से 294 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 1538 किलोमीटर होगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राज्य के कठिन भौगोलिक हालात को ध्यान में रखते हुए इस चरण में PMGSY-I के तहत बनी पुरानी सड़कों की मरम्मत को भी शामिल किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिन जगहों पर सड़कें निजी भूमि से होकर गुजरेंगी, वहां लोग विभाग को स्वेच्छा से गिफ्ट डीड प्रदान करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरे हो सकें।मंत्री ने कहा कि सड़क टायरिंग कार्य की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों की जांच के लिए सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि हालिया प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य को करीब 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि केंद्र से अब तक 1500 करोड़ की सहायता लंबित है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार स्वयं के संसाधनों से बहाली कार्य जारी रखे हुए है। वर्तमान में 50 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

अवैध डंपिंग पर सख्त रुख

अवैध डंपिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने कहा कि अब इस तरह की गतिविधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।वहीं,ठेकेदारों के भुगतान को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ भुगतान जारी किए जा चुके हैं और ट्रेजरी की तकनीकी दिक्कतें दूर होते ही शेष भुगतान भी शीघ्र कर दिए जाएंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा —“विकास के साथ देव परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं का सम्मान बनाए रखना उतना ही जरूरी है, ताकि भविष्य में विवाद न उत्पन्न हों।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.