Shimla,7 November-:शिमला में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) की ओर से इज़राइल द्वारा फ़िलिस्तीन पर किए जा रहे हमलों के विरोध में एक सेमिनार आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि फ़िलिस्तीन में हो रही तबाही मानवता के खिलाफ है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि “इज़राइल लगातार फ़िलिस्तीन के खिलाफ हत्यारी मुहिम चला रहा है, जिसमें अस्पताल, स्कूल और आम नागरिकों के घर तबाह किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “इन हमलों के पीछे अमेरिका की साम्राज्यवादी साजिश है।”सिंघा ने आगे कहा कि “दुःख की बात यह है भारत की मोदी सरकार भी इज़राइल को हथियार बेचकर इस युद्ध में परोक्ष रूप से शामिल हो रही है। फ़िलिस्तीन में महिलाओं और बच्चों की हत्याओं में भारत सरकार की भी अप्रत्यक्ष भूमिका है।
डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि सीपीआईएम इन हमलों की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि युद्ध तुरंत रोका जाए तथा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) के निर्णयों को तत्काल लागू किया जाए।
