/ Oct 17, 2026

अनुराग ठाकुर का दावा — हिमाचल भाजपा में नहीं कोई गुट, बोले “पांच पांडव पड़ेंगे कौरवों पर भारी

Shimla,7 November-:भारत देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शिमला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक मंच पर नज़र आए। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान राज्य की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि हिमाचल भाजपा में किसी तरह की गुटबाज़ी नहीं है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। अनुराग ठाकुर ने तीखे अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा में पांच गुट हैं,लेकिन ये पांच पांडव हिमाचल में कौरवों पर भारी पड़ेंगे।अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की हर संभव मदद की है और भविष्य में भी सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी हिमाचल के साथ भेदभाव नहीं किया।अनुराग ठाकुर ने कहा किआपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा साथ दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

वहीं,जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “एक ऐसी पार्टी पर टिप्पणी का कोई लाभ नहीं जो एक साल में अपना अध्यक्ष तक नहीं बना सकी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और मजबूत नेतृत्व में कार्य कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.