/ Jul 15, 2026

जयराम ठाकुर बोले..प्रदेश का नेतृत्व लीडर नहीं, डीलर के हाथों में”

Mandi,10 November-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी के पड्डल मैदान में आपदा प्रभावितों के बीच एक बार फिर अपने पुराने झूठ दोहराए। उन्होंने कहा कि आपदा से सब कुछ खो चुके लोगों के सामने मुख्यमंत्री ने नाकामियों को छिपाने के लिए भ्रामक बातें कीं। तीन महीने से सरकार की उदासीनता झेल रहे प्रभावितों के बीच झूठ बोलना अमानवीय है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कई आपदा पीड़ित अब तक सरकारी मदद से वंचित हैं, जिसकी शिकायतें मीडिया में भी सामने आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भूमि, जिसे उद्योगों के माध्यम से रोजगार और विकास का केंद्र बनना चाहिए था, उसे मुख्यमंत्री के “प्रॉपर्टी डीलर मित्र” बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए कस्टमाइज्ड पैकेज लाने की बजाय जमीन की डीलिंग में व्यस्त है। उन्होंने पूछा कि जब देशभर में निवेश आकर्षित करने के लिए रियायतें दी जाती हैं, तो हिमाचल में ऐसा करने से मुख्यमंत्री क्यों कतराते हैं?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की बात करते हैं, लेकिन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को एनएचपीसी और एसजेवीएन जैसे प्रतिष्ठित पीएसयू से लेकर कांग्रेस शासित राज्यों के ठेकेदारों को देना प्रदेश हित नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से ही पावर प्रोजेक्ट्स में अनियमितताओं और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की खबरें सामने आ रही हैं।सराज विधानसभा क्षेत्र के धबेहड़ में आयोजित समर क्रिकेट कप-2025 के समापन समारोह में जयराम ठाकुर ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की।इसके साथ ही उन्होंने कुल्लू जिले के झनियार गांव अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रशासन से हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.