जेपी नड्डा से सांसद सुरेश कश्यप की मुलाक़ात, कौशल विकास में हिमाचल को मिलेंगे नए अवसर

Delhi,2 December-:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।उन्होंने नड्डा को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की। सांसद कश्यप ने कहा कि नड्डा का नेतृत्व एवं संगठन कौशल पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों,केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों की प्रगति पर सार्थक चर्चा हुई। कश्यप ने बताया कि लोकसभा में पूछे गए अपने अतारांकित प्रश्न के उत्तर में मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार देशभर में कौशल विकास अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों का तेज़ी से आधुनिकीकरण कर रही है।वर्तमान में देश में 14,682 आईटीआई,33 एनएसटीआई और 120 आईटीओटी संस्थान संचालित हैं जो तकनीक-आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे हैं।सरकार ने युवाओं को उभरती तकनीकों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस,ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग, IoT, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक सहित 31 नए भविष्य उन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। डिजिटल डिज़ाइन को बढ़ावा देने के लिए Autodesk कंपनी के साथ साझेदारी भी की गई है,जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बेहतर होगी।

हिमाचल की प्रगति की दिशा में बड़ा कदम

सांसद कश्यप ने कहा कि बीते तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 64,863 युवाओं ने आईटीआई में नामांकन लिया है,जो तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है।उन्होंने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी,ग्रीन हाइड्रोजन और स्मॉल हाइड्रो पावर से जुड़े कोर्स हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और युवाओं को प्रदेश में ही अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल हिमाचल के युवाओं को नई तकनीकी क्रांति का हिस्सा बनाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

पलवल -:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल से रोकने की मांग की गई थी। अब वह 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल...

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब...

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...

करनाल से उठी बागवानी क्रांति की नई लहर, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को दिए बड़े तोहफे

करनाल-:करनाल में आयोजित राष्ट्रीय बागवानी सम्मेलन ने देशभर के कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों को एक मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में नई उम्मीद जगा दी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में शुरू हुए चार दिवसीय सम्मेलन में आधुनिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज और रोगमुक्त पौध सामग्री को भविष्य की कृषि की सबसे बड़ी जरूरत...

अंबाला नगर निगम में नई टीम की एंट्री, मेयर अक्षिता सैनी समेत पार्षदों ने ली शपथ

अम्बाला -:अंबाला शहर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी और सभी वार्डों से चुने गए पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.