Chandigarh,2 December-:चंडीगढ़ में कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में औपचारिक मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और कनाडा के बीच सामाजिक,आर्थिक तथा पारिवारिक संबंधों को और सुदृढ़ करना रहा।
बैठक के दौरान कनाडा ने आश्वस्त किया कि हरियाणा के कुशल एवं प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।साथ ही वेस्ट-टू-एनर्जी, विद्युत उत्पादन तथा कनाडा के खनन क्षेत्र में हरियाणा के युवा तकनीकी रूप से किस प्रकार योगदान दे सकते हैं,इस पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।इसके अतिरिक्त, कनाडा ने हरियाणा के दक्ष उद्यमियों को अपने देश में व्यापार स्थापित करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। चर्चा में कनाडाई विश्वविद्यालयों की हरियाणा में स्थापना तथा कनाडाई निवेशकों के लिए राज्य में एक स्पष्ट निवेश रोडमैप तैयार करने पर भी सहमति जताई गई।यह बैठक विदेश सहयोग विभाग के सौजन्य से संपन्न हुई।
