/ Nov 26, 2026

अंबाला में धूमधाम से मनाया गया गोपा अष्टमी का पर्व, श्रीकृष्ण की पूजा के बाद गोवंश ओर बछड़ों की कि गई पूजा

भावना,अंबाला(TSN): अंबाला में सोमवार को गोपा अष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्णा की पूजा के बाद लोगों ने उनके प्रिय गोवंश और बछड़ों की पूजा की उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर टीका किया, लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार गायों को गुड, फल , और चारा भी खिलाया।
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन सर्वप्रथम भगवान कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था, इसलिए इस दिन गौ माता के साथ बछड़े की भी पूजा की जाती हैं। वहीं आज अंबाला की विभिन्न गौशाला में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। फूलों और गुब्बारों से गौशाला को सजाया गया। सुबह से ही लोगों का गौशाला में तांता लगा हुआ हैं।
लोग गाय माता को फूलों का हार चढ़ाकर चढ़कर उनकी पूजा कर रहे हैं। चारे के साथ-साथ उन्हें गुड भी खिलाया जा रहा हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए गौशाला कमेटी के सदस्य ने बताया कि आज गोपाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार गाय माता को फल चार चढ़ा रहे हैं और उनकी पूजा कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि आज से भगवान श्री कृष्ण ने गायों को चढ़ना शुरू किया था इसलिए आज का दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं।
गौशाला में आए भगवान श्री कृष्ण के भक्तों का कहना है कि आज के दिन भगवान कृष्ण ने पहली बार गाय चराई थी इसलिए यह दिन हमारे लिए बहुत खास है और हमने गौशाला में आकर गए और बछड़ों की पूजा की है और हमारे भगवान श्री कृष्ण के दर्शन भी किए हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.