हांसी को मिला जिला बनने का दर्जा, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विकास रैली में किया ऐलान

Hisar, 16 December-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने हांसी में आयोजित विकास रैली के दौरान हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद रैली में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हांसी में आयोजित विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला बनने के बाद प्रशासनिक और राजस्व से जुड़े सभी काम स्थानीय स्तर पर पूरे हो सकेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।इससे पहले मुख्यमंत्री ने करीब 77 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हांसी की ऐतिहासिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह भूमि वीरों और बलिदानियों की रही है, जिसने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बीते 11 वर्षों में हांसी विधानसभा क्षेत्र में 1008 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए हैं, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान केवल 253 करोड़ रुपये के कार्य हुए थे।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि संकल्प पत्र के 217 वादों में से 54 वादे एक वर्ष के भीतर पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता और गरीब परिवारों को रियायती गैस सिलेंडर योजना की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री ने हांसी क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने 50 बेड के अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बेड का करने, हांसी के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने, बस स्टैंड पर जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने और सेक्टर-5 में एसटीपी व डब्ल्यूटीपी स्थापित करने की घोषणा की।इसके अलावा सिंचाई, पेयजल, सड़क, बिजली और पुलिस आवास से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी के सर्वांगीण विकास में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार...

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.