नवीन जिम्मेदारी मिलने पर नितिन नबीन से मिले डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर

Shimla, 16 December-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि नितिन नबीन का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रतीक है। झारखंड की राजधानी रांची में 23 मई 1980 को जन्मे नितिन नबीन ने युवावस्था में ही राजनीति में प्रवेश किया और संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए आज राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन लगातार पाँचवीं बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं।

नंदा ने कहा कि विधायक से लेकर बिहार सरकार में अहम विभागों के मंत्री और अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का उनका सफर उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास तथा विधि जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उनके कार्यकाल को प्रभावी शासन और विकास के लिए याद किया जाता है।उन्होंने बताया कि संगठनात्मक स्तर पर भी नितिन नबीन का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठन प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी के रूप में उन्होंने पार्टी को नई दिशा दी। विशेष रूप से सिक्किम में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता उनके रणनीतिक नेतृत्व का उदाहरण है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि नितिन नबीन सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। पटना में रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन, ‘नवीन सिन्हा प्रतिभा सम्मान समारोह’ के माध्यम से युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा समाज सेवा के उनके प्रयास सराहनीय हैं। वर्ष 2013 में अमेरिका के IVLP कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी अर्जित किया।कर्ण नंदा ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनके अनुभव, ऊर्जा और दूरदर्शिता से पार्टी राष्ट्रहित में नए आयाम स्थापित करेगी तथा हिमाचल प्रदेश भाजपा को भी उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.