YouTube ला रहा कमाल का नया फीचर, अब वीडियो के साथ-साथ खेल पाएंगे Favorite गेम !

दिल्ली (एकता): Youtube दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब मार्केट है। यह एक फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां से आप वीडियो बनाकर कमाई कर सकते हैं। Youtube पर अरबों वीडियो देखे जाते हैं। भारत में News से लेकर Entertainment के लिए इस चैनल का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आज के समय में हर कोई यूट्यूब का इस्तेमाल करता है। बता दें कि उनके लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे आपको सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि आप YouTube पर वीडियो देखने के अलावा गेम खेल पाएंगे। इससे क्या होगा कि आपकी Apps डाउनलोड करने की टेंशन खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस Platform पर आप बिना गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं। सितंबर में कंपनी ने इस बात की घोषणा की थी कि व्यूअर्स प्लेटफार्म पर html5 बेस्ड गेम्स को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर खेल पाएंगे। ये फीचर कुछ लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।


खेल पाएंगे ये सब गेम्स 

जानकारी के मुताबिक नए फीचर के तहत आप 8 बॉल बिलियर्ड्स क्लासिक, कैनन बॉल्स 3डी, कैरम क्लैश, कलर बर्स्ट 3डी, कलर पिक्सल आर्ट, एंग्री बर्ड्स शोडाउन, बास्केटबॉल एफआरवीआर, ब्रेन आउट, क्रेजी केव्स, क्यूब टॉवर, डेली क्रॉसवर्ड, State.io शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर गेम्स मोबाइल सेंट्रिक है। खास बात यह है कि कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग अगले साल मार्च तक करेगी।

Turn Off करने का भी है सिस्टम

अगर आपको वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर गेम देखना पसंद नहीं तो आप इस सुविधआ को Turn Off भी सकते हैं। आप यूजर्स ‘प्लेएबल्स’ को अपनी होम स्क्रीन पर स्क्रॉल करके या ‘एक्सप्लोर मेनू में प्लेएबल्स लिंक के जरिए से’ पा सकते हैं। फिलहाल Google ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि Playables कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन यह सुविधा मिलने से हर कोई खुश नजर आएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.