हिमाचल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात..जयराम ठाकुर ने सफल कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाए

Shimla, 20 January-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने  नड्डा को उनके ऐतिहासिक, संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ और अत्यंत प्रभावशाली कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊचाइयों तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व काल में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता को विशेष बल मिला, जिससे पार्टी की नींव देशभर में और अधिक मजबूत हुई।उन्होंने कहा कि  नड्डा के कार्यकाल के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तिकरण और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को प्रभावी ढंग से सुदृढ़ किया गया। उनके नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और समर्पण की भावना का संचार किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनावी और संगठनात्मक सफलताओं के रूप में सामने आया।जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का व्यापक अनुभव, कुशल संगठनात्मक क्षमता और हिमाचल प्रदेश से उनका गहरा जुड़ाव प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  नड्डा का मार्गदर्शन भविष्य में भी पार्टी और संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी  नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके योगदान को भारतीय राजनीति और संगठन निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.