हिमाचल-उत्तराखंड बस हादसा: तीन की मौत, कई घायल; नेताओं ने जताया गहरा दुख

Shimla, 3 Feburary – हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल (नेरवा) से उत्तराखंड के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय बस में लगभग 32 यात्री सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला और सिरमौर से HRTC अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। साथ ही चौपाल से एसडीएम, डीएसपी और आरटीओ नाहन को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार से भी समन्वय किया जा रहा है।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
इस हादसे पर नेताओं ने गहरा दुख जताया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही वे शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को हृदय विदारक करार देते हुए मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हिमाचल और उत्तराखंड सरकारों से अपील की है कि सभी यात्रियों को हरसंभव सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत कष्टदाई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों और घायलों के समाचार अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पीड़ितों को आवश्यक मदद पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.