AICC का नेशनल टैलेंट हंट: हिमाचल के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में पहचान का अवसर

Shimla, 3 Feburary-:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से चलाए जा रहे नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में युवाओं को पार्टी प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर बनने का अवसर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला में दो दिवसीय इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से आए युवाओं की प्रतिभा को परखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत पहले दिन 42 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए, जबकि दूसरे दिन भी कई आवेदकों के इंटरव्यू किए जाएंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया में AICC के प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चयन पूरी तरह योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जाएगा।चरनजीत सिंह सपरा ने कहा कि इंटरव्यू में सफल रहने वाले युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी तरीके से मीडिया और जनमानस तक पहुंचा सकें। चयनित उम्मीदवारों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर से ऐसे युवा चेहरों को सामने लाना है, जिनमें संवाद कौशल हो और जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों। हिमाचल प्रदेश से विभिन्न जिलों के युवाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।सपरा ने कहा कि यह कार्यक्रम हिमाचल के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.