/ Nov 26, 2026

सोनीपत जिले में प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा, रबी सीज़न में 474 एकड़ भूमि पर होगी प्राकृतिक खेती

भावना,सोनीपत(TSN): केमिकल युक्त खेती से दूर होकर प्राकृतिक तरीके से खेती कर बेहतरीन अनाज उगाने की दिशा में सोनीपत जिला में कार्य किया जा रहा हैं। प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की कवायद में जुटे कृषि विभाग ने अपने 100 अधिकारी व कर्मचारियों को किसान अलॉट कर दिए हैं। कृषि उपनिदेशक कार्यालय में हुई अहम बैठक में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे प्रोजेक्ट की रुपरेखा समझाते हुए संबंधित किसानों के पास पहुंचकर अपना काम शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अत्याधिक रासायनिक खादों, दवाइयों के छिडक़ाव की वजह से फसलों की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही हैं। ऐसे में यह प्रयास किया जा रहा हैं कि किसान प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़े और बेहतरीन गुणवत्ता का अनाज उगाए। आज रसायन बीजों का प्रयोग करने से  वातावरण और लोगों की सेहत पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। ऐसे में कृषि विभाग अपने ड्रीम प्रोजेक्ट प्राकृतिक खेती को सफल बनाने की कवायद में जुट गया हैं। विभाग ने इस बार रबी सीजन में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की सहायता के लिए खुद के अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त करने का फैसला किया है, ताकि किसान को प्राकृतिक खेती करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
सोनीपत जिले में प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने वाले किसानों को कृषि विभाग की तरफ से विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी मुहैया करवाई जा रही हैं। अब तक जहरमुक्त खेती के लिए जिले के 494 किसानों ने खुद को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किया हैं। इनमें से 14 किसानों की ओर से देसी गाय भी सब्सिडी पर खरीद ली गई हैं। विभाग की तरफ से ड्रम भी किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। कृषि विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम 50 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती शुरू करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। रबी सीजन में कृषि विभगा ने 474 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती शुरू करने की रुपरेखा तैयार की हैं।
बता दें कि प्राकृतिक खेती को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी संबंधित किसान के साथ मिलकर काम करेंगे।  कृषि अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक किसान का खेत के हिसाब से एक रजिस्टर भी तैयार करेंगे। जिसके तहत उन गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा, जोकि किसान के खेत में किसान के साथ मिलकर की गई हैं। सबसे पहले बुधवार को प्राकृतिक गोल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त रजिस्टर में किस समय पर कितने दिनों के बाद फसल में पानी दिया गया आदि जानकारी दर्ज होगी। उत्पादन से लेकर लागत तक का हिसाब दर्ज किया जाएगा।
कृषि उपनिदेशक, सोनीपत डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि रबी सीजन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं। मंगलवार को बैठक करके कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ अटैच कर दिया गया हैं। बुधवार से किसान के साथ मिलकर प्राकृतिक खेती का काम शुरू कर दिया गया हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान को सही मार्गदर्शन के साथ-साथ ट्रेनिंग भी मिल जाएगी। रबी सीजन के लिए 474 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.