दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। जिससे अब राजधानी में कोहरे के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक आज कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। 400 के पार एक्यूआई पहुंचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार यानि 27 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे दिल्ली में ठंड का असर ज्यादा दिखना शुरू हो जाएगा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 10.4, जफरपुर में 11.2, मुंगेशपुर में 11.3, नरेला में 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 27.6, नरेला में 27.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी की हवा फिर गंभीर
बताया जा रहा है कि राजधानी की हवा काफी खराब होती जा रही है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 395 दर्ज की गई, जो बेहद खराब श्रेणी है। आज एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई 356, गाजियाबाद में 344, ग्रेटर नोएडा में 321, नोएडा व गुरुग्राम में 341 दर्ज किया गया।
