प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: 2026 में एक लाख नए किसानों को जोड़ेगी सरकार

शिमला -: मुख्यमंत्री  ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के दौरान एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पद्धति को तेजी से बढ़ावा दे रही है और किसानों को इसे अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि इसमें कम लागत में अधिक लाभ मिलता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 2,22,893 किसान और बागवान परिवार प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। यह पद्धति प्रदेश की 99.3 प्रतिशत पंचायतों तक पहुंच चुकी है और वर्तमान में 38,437 हेक्टेयर भूमि पर इस तकनीक से खेती की जा रही है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से जुड़े दो लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1,98,000 किसानों को प्रमाण-पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के तहत रासायनिक खादों के उपयोग को कम करने और देसी गाय के गोबर, गोमूत्र व स्थानीय संसाधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, फसल विविधीकरण और खेती की लागत में कमी लाना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए प्राकृतिक उत्पादों पर देश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जा रहा है। इस वर्ष प्राकृतिक गेहूं का MSP 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का 40 से 50 रुपये, पांगी घाटी के जौ 60 से 80 रुपये और प्राकृतिक हल्दी का MSP 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है।
उन्होंने कहा कि पांगी उपमंडल को राज्य का पहला पूर्णतः प्राकृतिक खेती क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही अदरक को पहली बार MSP के दायरे में लाते हुए 30 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। इसके अलावा गाय के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 53.95 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर हैं। यह क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 14.70 प्रतिशत का योगदान देता है।
उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक मक्का और गेहूं के आटे का विपणन ‘हिम’ ब्रांड के तहत किया जा रहा है। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसान हितैषी नीतियों को आगे भी लागू करती रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.