पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग सहित अन्य पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने, पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने तथा वीडियो रिकॉर्डिंग से रोकने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।यदि किसी सरकारी अधिकारी द्वारा पत्रकारों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है या उनके कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो इससे न केवल प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित होती है बल्कि शासन और मीडिया के बीच विश्वास का वातावरण भी कमजोर पड़ता है।संगठन ने आग्रह किया कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कदम उठाए जा सकें।मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पत्रकारों के सम्मान,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र मीडिया के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण कराया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेती है और पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान बताया कि पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग की ओर से पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पहले ही पुलिस अधीक्षक, पलवल को दी जा चुकी है। शिकायत पुलिस बुक संख्या 419 में प्राप्ति रसीद संख्या 75, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत दर्ज है। संगठन ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि संबंधित पक्षों को न्याय मिल सके।एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने भी प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच करेगी।उन्होंने कहा कि शिकायत के प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एमडब्ल्यूबी के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि संगठन पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। उनका कहना था कि यदि किसी पत्रकार को वीडियो रिकॉर्डिंग करने से रोका जाता है,कैमरे पर हाथ मारा जाता है या उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी पत्रकार बिरादरी के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रश्न बन जाता है।उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना सभी संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी का प्रमुख दायित्व सरकार और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना तथा पत्रकारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना होता है।यदि इसी पद पर कार्यरत अधिकारी पर पत्रकारों के साथ असहयोग या अभद्र व्यवहार के आरोप लगते हैं तो इससे सरकारी व्यवस्था की छवि भी प्रभावित होती है।इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना अत्यंत आवश्यक है।

संगठन ने मांग दोहराई कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करते समय इस प्रकार की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।तरुण कपूर ने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का वातावरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों की शिकायतों का न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश भी जारी करेगी।

एमडब्ल्यूबी के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पलवल का दौरा करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन अपनी जिला इकाई के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री, डीजीआईपीआर तथा पुलिस प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद निष्पक्ष जांच होगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संगठन ने दोहराया कि पत्रकारों के सम्मान और स्वतंत्र कार्य वातावरण की रक्षा के लिए उसका संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.