मंडी,धर्मवीर-:बीते 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज जाते समय युवती सिया गुलेरिया को विकास पटियाल ने क्यों मौत के घाट उतारा, यह सवाल अभी भी पहेली बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में पुलिस आरोपी विकास से हत्या के पीछे की वजह जानने में नाकाम रही है। आज आरोपी को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में मंडी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
एसपी मंडी ने बताया कि अब तक कि पुलिस की जांच के अनुसार सिया को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला विकास की है। सिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू को ध्यान मे रख जांच को आगे बढ़ा रही है। मौके से लिए गए ब्लड सैंपल व जुटाए गए अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मामले से पूरा पर्दा उठ सकेगा।सरकाघाट के गोपालपुर में पेश आए दिल को दहला देने वाले इस हत्याकांड में अब तक पुलिस 40 के करीब लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर 4 लोगों से पूछताछ की है।
