हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है
अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
अक्षय शर्मा ने ग्रीन फील्ड, बटाला रोड, डायमंड एवेन्यू सहित कई इलाकों में लोगों के साथ बैठकें कर सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का मूल संदेश एक-दूसरे की मदद करना और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना हर व्यक्ति का फर्ज है, ताकि हर वर्ग समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन के लिए हर जरूरी चीज दी है और बदले में वह केवल संरक्षण चाहती है। इसलिए लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए और अपने आसपास स्वच्छता व हरियाली बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।
अक्षय शर्मा ने कहा कि आज के समय में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण और मजबूत समाज मिल सके।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

2027 चुनावों की तैयारी में कांग्रेस एक्शन मोड में, केहर सिंह खाची को नोटिस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी की आगामी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों और आंतरिक अनुशासन को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले नेताओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.