चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।
मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी नागरिकों को एकजुट होकर प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए और देशहित में सहयोग करना चाहिए।वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गंगवा ने कहा कि इस तरह के समय में विपक्ष को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में राजनीति करने के बजाय सभी दलों को एक साथ मिलकर देश के हित में काम करना चाहिए, ताकि देश जल्द इस स्थिति से बाहर निकल सके।
