यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और यमुना के बदलते बहाव को देखते हुए पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
मीडिया से बातचीत में हरविंदर कल्याण ने कहा कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलावों का असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते मजबूत तैयारियां करनी होंगी ताकि बाढ़ और कटाव से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि जहां नए स्टड बनाने या पुराने कार्यों की मरम्मत की जरूरत होती है, वहां योजनाएं तैयार कर सरकार को भेजी जाती हैं।उन्होंने जानकारी दी कि यमुना क्षेत्र में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ बचाव कार्य चल रहे हैं, जबकि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के छह स्थानों पर लगभग 25 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जारी हैं। अधिकांश कार्य 30 मई तक पूरे हो जाएंगे, जबकि बाकी काम 15 जून तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।बाढ़ प्रबंधों का निरीक्षण करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष करनाल के सेक्टर-33 स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचे, जहां स्लम एरिया के बच्चों और परिवारों के लिए विशेष पुनर्वास एवं कल्याण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
हरविंदर कल्याण ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना ही असली अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद परिवार आज भी जरूरी दस्तावेजों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल से दूर नहीं रहना चाहिए। वहीं नशामुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन जरूरतमंद लोगों को नशे से बाहर निकालकर सामान्य जीवन से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि जिन बच्चों के पास आधार कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि उनका स्कूल में दाखिला न रुके। शिविर के माध्यम से बच्चों को नजदीकी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.