हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के सफल संचालन के लिए हजारों गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रदेश सरकार इस पूरी प्रक्रिया पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने यह जानकारी दी।
दीप शिखा शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या,परिवारों की स्थिति, आवासीय ढांचे, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक संरचना से जुड़ी अहम जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का होगा, जो प्रदेशभर में 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जहां परिवार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद नियुक्त गणनाकर्ता घर-घर जाकर इन सूचनाओं का सत्यापन करेंगे।
दीप शिखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण को सफल बनाने के लिए करीब 20,630 गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।इनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।राज्यभर में मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर तैयार किए गए हैं,जबकि गणनाकर्ताओं और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 1 जून से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए विशेष रूप से विकसित HLO यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस एप के जरिए आंकड़े रियल टाइम में अपलोड किए जाएंगे, जिससे निगरानी बेहतर होगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। डिजिटल माध्यम अपनाने से पूरी प्रक्रिया तेज, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी।दीप शिखा शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना में सही और पूरी जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम-1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 से प्राप्त आंकड़े भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और संसाधनों के उचित आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.