/ Jul 28, 2026

अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल 2026 का रंगारंग शुभारंभ, खेल, संस्कृति और स्वाद का संगम

शिमला,08जून-:अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 का सोमवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ।8 से 12 जून तक चलने वाले इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में खेल,संस्कृति,कला और स्थानीय खान-पान की विविध गतिविधियों ने पहले ही दिन लोगों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम ग्राउंड संजौली में प्रथम एंटी-चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच में शिमला ब्लू ने ऊना को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने बिलासपुर को 3-0 से पराजित किया। दिन के अंतिम मैच में शिमला येलो ने किन्नौर के खिलाफ 3-0 की प्रभावशाली जीत हासिल कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना है।

उधर,रानी झांसी पार्क में आयोजित‘शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव’ स्थानीय व्यंजनों का प्रमुख आकर्षण बना रहा। यहां 13 चयनित प्रतिभागियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं,जिनमें स्वयं सहायता समूहों और ओपन श्रेणी के प्रतिभागियों की भागीदारी शामिल है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्थानीय पकवानों का स्वाद भी चखा।फेस्टिवल के अंतर्गत रोटरी टाउन हॉल के समीप लगाए गए फ्लावर शो ने भी लोगों को आकर्षित किया।विभिन्न संस्थाओं द्वारा सैकड़ों प्रजातियों के फूल प्रदर्शित किए गए,जिनमें सेजिस, आर्मी हेरिटेज म्यूजियम,उद्यान विभाग और सीपीडब्ल्यूडी की विशेष भागीदारी रही। रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी ने पूरे क्षेत्र को मनमोहक स्वरूप प्रदान किया।

बच्चों के मनोरंजन के लिए गोल्डन स्टैच्यू,पांडा,टेडी बियर और पोलर बियर जैसे फन कैरेक्टर्स विशेष आकर्षण बने रहे। बच्चों ने इनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उत्सव का भरपूर आनंद लिया।इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता कक्ष के समीप विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जुम्बा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं,पारंपरिक छम्म नृत्य ने सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।गेयटी थिएटर में प्रस्तुत नाटक “जहर” ने सामाजिक संदेश के माध्यम से दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया।पहले दिन की विविध गतिविधियों ने शिमला समर फेस्टिवल को यादगार शुरुआत प्रदान की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.