राज्यसभा की याचिका समिति की बैठक में शामिल हुए हर्ष महाजन, जनहित मुद्दों पर रखा पक्ष

नई दिल्ली/शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की याचिका समिति की बैठक में भाग लेते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।बैठक में नागरिक सुविधाओं,प्रशासनिक सुधारों और लोककल्याण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक के बाद हर्ष महाजन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में याचिका समिति नागरिकों और संसद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है।इसके माध्यम से आम लोग अपनी समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े विषय सीधे संसद के समक्ष रख सकते हैं,जिससे शासन व्यवस्था को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने में सहायता मिलती है।

हर्ष महाजन ने बताया कि समिति प्राप्त याचिकाओं का अध्ययन कर संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आवश्यक सुझाव एवं अनुशंसाएं भेजती है।इससे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल संभव हो पाती है।बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए।हर्ष महाजन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से संसद तक पहुंचाएं और उनकी अपेक्षाओं को नीति निर्माण की प्रक्रिया में स्थान दिलाएं।उन्होंने विश्वास जताया कि समिति की चर्चाएं और अनुशंसाएं जनहित के मुद्दों के समाधान,प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने तथा सुशासन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

सोलन,भूपेंद्र-:उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा।मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं, मंदिर के...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से टाइलों से...

ब्रिक्स से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर तक बोले विक्रमादित्य,रूस, चीन समेत सदस्य देशों से रिश्ते हों मजबूत,

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन को भारत के लिए अहम अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बदलती आर्थिक और रणनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत को ब्रिक्स में अपनी भूमिका और मजबूत करनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने रूस और चीन के साथ संबंधों से लेकर हिमालयी क्षेत्र...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों को...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक मेडिकल कैंप...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.