दिल्ली (एकता): दिल्ली का गुरुद्वारा बंगला साहिब देश के सबसे बड़े सिख तीर्थस्थलों में से एक है। शनिवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल पहुंचे। बता दें कि इस दौरान उनके साथ ‘एनिमल’ की टीम थी।

जानकारी के मुताबिक दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने गुरुवार को निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया। दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को बंगला साहिब गुरुद्वारा में रणबीर कपूर सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए। उनके साथ बॉबी देओल भी दिखे। जिन्होंने गुलाबी शर्ट और पैंट पहन रखी थी।

‘एनिमल’ के दोनों मुख्य अभिनेता टीम के साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। हालांकि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों अभिनेताओं ने एक साथ गुरुद्वारे में माथा टेका।

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘एनिमल’ एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमें दोनों अभिनेताओं के अलावा निर्देशक संदीप वांगा, निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा भी नजर आए।

यह फिल्म एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। अभिनेताओं ने इस फिल्म में काफी अच्छी भूमिका निभाई है।

