उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं।

हर्ष महाजन ने कहा कि उदयपुर से किलाड़ तक सड़क के निर्माण और पक्कीकरण से पांगी घाटी के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लंबी और कठिन यात्रा को सड़क के बेहतर होने के बाद लगभग दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के निवासियों की आवाजाही आसान होगी और कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंच भी अधिक सुगम बनेगी।उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क में सुधार से पर्यटन, कृषि, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में चम्बा-पांगी सड़क मार्ग के उन्नयन और इसके निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।बीआरओ के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के प्रयास जारी हैं।उन्होंने बताया कि संगठन को हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना विकास के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट उपलब्ध है।महाजन ने कहा कि यह बजट सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा सड़क नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने केंद्र सरकार और बीआरओ के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास और संपर्क सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.