/ Nov 16, 2026

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस किया।

थाना मटौर पुलिस को दी शिकायत में फेज-7 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी जान-पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी गगनदीप सिंह से थी, जिसकी चंडीगढ़ में ज्वेलरी की दुकान है। संजीव कुमार के अनुसार उसने गगनदीप सिंह को बिक्री के लिए 24 कैरेट सोने की एक किलोग्राम प्लेट और 50 किलोग्राम चांदी दी थी।

भुगतान के नाम पर करता रहा टालमटोल

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोना और चांदी लेने के बाद आरोपी लगातार भुगतान करने के नाम पर टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बावजूद न तो उसने सामान की कीमत चुकाई और न ही कीमती धातु वापस की। संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी उसके घर से सोना और चांदी लेकर गया था और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी की।

एसपी (देहात) की जांच में आरोपों की पुष्टि

मामले की जांच एसपी (देहात) स्तर पर करवाई गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

डलहौजी की खूबसूरत वादियों में सैलानियों की धूम, चमेरा झील में बोटिंग का उठा रहे भरपूर आनंद

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वादियों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक जहां पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करते हैं, वहीं डलहौजी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित चमेरा झील भी इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झील में बोटिंग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.