किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है और हाल ही में हुई बैठक के मिनट्स भी तैयार हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि टौंस नदी पर बनने वाले इस बांध से अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग लाभ मिलेंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा,जबकि परियोजना से बिजली उत्पादन भी होगा।

नरेश चौहान ने कहा कि पिछली सरकार के समय इस परियोजना को 90:10 के अनुपात में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश को लगभग 800 करोड़ रुपये का योगदान देना पड़ता और 2 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली भी खरीदनी पड़ती। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि हिमाचल न तो परियोजना के लिए पैसा देगा और न ही बिजली खरीदेगा,बल्कि प्रदेश को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर सहमति बनी है, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश को लगभग 600 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है।नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पहले दिन से ही हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कड़छम-वांगतू परियोजना के मामले में भी संघर्ष कर 18 प्रतिशत रॉयल्टी सुनिश्चित करवाई, जिससे प्रदेश को सालाना 252 करोड़ रुपये की आय होगी। वहीं, छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लॉवर हॉल होटल मामले में भी सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़ी,जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को करीब ढाई करोड़ रुपये मासिक आय के साथ 300 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि प्राप्त हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.