आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य में बांधों और अन्य महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में आज भी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है।ऐसे गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक विशेष नीति तैयार करेगी। इसके लिए आवश्यक बजटीय प्रावधान भी किए जाएंगे, ताकि विकास की मुख्यधारा से वंचित क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे।इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यापक योजना तैयार की जाएगी और जरूरत पड़ने पर विशेष परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार में हिमाचल प्रदेश में कभी पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं हुईं,जबकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस तरह की घटनाएं हुई थीं। केंद्र सरकार भी पेपर लीक रोकने में नाकाम रही है।उन्होंने NEET परीक्षा में शामिल छात्रों की सुविधा का विशेष ज़िक्र किया और बताया कि HRTC बसों में छात्रों को मुफ्त परिवहन सुविधा दी जा रही है,ताकि उनकी परेशानी कम हो सके।वहीं,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते सालों में हुए नुकसान से हिमाचल प्रदेश ने महत्वपूर्ण सबक लिया है और अब राज्य बेहतर तरीके से आपदा के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकता है।इसके अलावा उन्होंने BBMB में हिमाचल प्रदेश के अधिकार की भी बात रखी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लगातार BBMB में अपने अधिकारों की बात कर रही है और स्थायी सदस्यता की मांग भी कर रही है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हिमाचल को एरियर का भुगतान लिया जाना चाहिए। इस संबंध में एक हिमाचल अदालत के एफिडेविट दाखिल करने की मांग कर रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.